होटल के कमरे में हुई ‘इस’ गलती की वजह से विवेक और ऐश्वर्या में हुआ Breakup !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस विवेक ओबरॉय आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म 3 सितंबर 1976 को हुआ था। हालांकि विवेक का करियर वाद-विवाद से भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए लेकिन एक गलती की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म’ कंपनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। विवेक ओबेरॉय अपने काम से ज्यादा ऐश्वर्या से अफेयर की वजह से जाने जाते थे। हालांकि दोनों के रिश्ते ज्यादा दिन तक चल नहीं पाए।

बॉलीवुड खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने सलमान से तंग आकर विवेक ओबरॉय का हाथ थामा था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। दरअसल सलमान से दूरिया बनाने के बाद ऐश ने विवेक का हाथ थामा। जैसे तैसे ऐश ने सलमान से दूरी बनाएं और उनकी जिंदगी में विवेक ओबरॉय आए। दोनों धीरे-धीरे बहुत करीब आ गए। ऐश्वर्या के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट दिए थे। हालांकि कभी भी ऐश्वर्या ने विवेक से अपने रिश्ते की बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया। इन सब के बीच विवेक ओबेरॉय के एक कदम के चलते सब कुछ बदल गया। दरअसल विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस कॉन्फ्रेंस से विवेक को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। जिस ऐश्वर्या के लिए विवेक ने यह कदम उठाया, उन्होंने ही उनका साथ छोड़ दिया।

ऐश्वर्या ने बाद में कहा कि इन सबसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस घटना के बाद विवेक ओबरॉय के हाथों से ऐश्वर्या के साथ-साथ फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी करके घर बसा लिया जबकि विवेक ओबरॉय भी शादी करके सैटल हो चुके हैं और काफी खुश हैं।