विराट अनुष्का का कुत्ता ! कोहली का समर्थन करने वाले कांग्रेसी नेता पर भी किया गया हमला 

नई दिल्ली, 16 नवंबर :  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फ़िलहाल काफी चर्चा में है।  टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रलिया में रहते हुए कोहली ने सिडनी से भारतीय प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामना दी।  यह शुभकामना देते हुए विराट कोहली ने पटाखा नहीं छोड़ने की अपील की।  सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उन पर निशाना साधा।

 

क्या कहा था विराट कोहली ने

 

पटाखा नहीं छोड़े, विराट ने सीधे ऑस्ट्रेलिया से दी दिवाली की शुभकामना। कुछ लोगों ने कमेंट करने के दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पर अश्लील टिपण्णी करने की शुरुआत की।

रविवार को कुछ यूजर्स ने ट्विटर पर अनुष्का तेरा कुत्ता संभाल हैश टैग ट्रेंड किया।  विराट और अनुष्का पर चारों तरफ से हमले होने लगे। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने विराट का पक्ष लिया।  लेकिन विराट का पक्ष लेने पर उदित राज को भी अनुष्का का कुत्ता बुलाया गया।

आईपीएल के 13वे सीजन के समाप्त होने के बाद विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हुई है।  27 नवंबर से इस दौरे की शुरुआत होगी।  दोनों टीमें इस सीरीज में 3 वनडे, 3 टी20 और 4 टेस्ट मैच खेलेगी।  पहले मैच के समाप्त होने के बाद विराट अनुष्का की डिलेवरी के लिए भारत आएंगे।