विराट  और अनुष्का ने बेटी का नाम रखा ‘वामिका’, प्रशंसक दे रहे बधाईयां   

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।  अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। यूं तो इसे विराट अनुष्का के नाम को जोड़कर बनाया गया है, लेकिन इस नाम का मतलब भी बहुत पवित्र होता है।  वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का ‘व’ और अनुष्का का ‘का’ शामिल किया गया है। इसका मतलब होता है देवी दुर्गा। ये शब्द देवी दुर्गा का ही एक विशेषण होता है। अनुष्का की बेटी की इस तस्वीर का फैंस को कितना इंतजार था इसका अंदाजा इसी बात ये लगाया जा सकता है कि इस तस्वीर पोस्ट करने के पांच मिनट में इस तस्वीर को लाखों से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी और विराट कोहली की बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद- हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।”

कोहली और अनुष्का इस साल जनवरी में माता-पिता बने थे और दोनों ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।  इसी के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। कोहली पैटरनिटी लीव के चलते ऑस्ट्रेलिया का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए थे।