VIDEO : लंदन से आई एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर! तस्वीरें हुई वायरल

लंदन : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की सबसे हॉट कपल में से एक दीपवीर यानि की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण है। दोनों इन दोनों अपनी फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक, दीपिका की प्रेग्नेंट होने की बात कही जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो लंदन से सामने आया है। दरअसल इन दिनों दोनों लंदन में है।

https://www.instagram.com/p/B1wFZ5YHgeb/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में दीपिका ढीले कपड़े में नज़र आ। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दीपिका इन दिनों ढीले कपड़े इसीलिए पहन रही हैं ताकि किसी को उनके बेबी बंप के बारे में शक न हो जाए हालांकि ये सभी खबरें अभी तक सिर्फ अफवाहें ही हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक न तो उनके पति रणवीर सिंह कुछ बोले हैं और न ही दीपिका ने कुछ कहा है।

क्या है वीडियो में –
इस वीडियो में दीपिका लगातार अजीबो-गरीब और ढीली-ढाली ड्रेस में नज़र आ रही है। दोनों लंदन में नज़र आ रहे है। जिसमें दोनों हाथों में हाथ लिए दिखाई दे रहे है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। इस दौरान दीपिका ने नियान रंग की ढीली सी ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है कि ‘दीपिका इस तरह खुद को ढंक रही हैं, क्या वो बेबी बंप छुपा रही हैं।’