Video : जब लड़की ने उल्लू के साथ बनाया टिक टॉक वीडियो, फिर देखें उस लड़की के साथ क्या हुआ आगे…

सूरत: समाचार ऑनलाइन – सोशल मीडिया पर इन दिनों टिक टॉक वीडियो का अलग ही क्रेज देखा जा रहा है। हर दिन नए-नए वीडियो सामने आते है जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कीर्ति पटेल नाम की एक लड़की की है। जो गुजरात के सूरत की रहने वाली है। इस वीडियो में कीर्ति एक उल्लू के साथ टिकटॉक वीडियो बनती नजर आ रही है।

 

https://twitter.com/schintan19882/status/1221051852868870144

जिसके बाद वन विभाग ने कीर्ति को उल्लू के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद कीर्ती की काफी आलोचना हो रही है।  वन विभाग ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कीर्ति ने पिछले दिनों वन विभाग के ही एक कर्मचारी की मदद से उल्लू पकड़ कर उसके साथ एक वीडियो  बनाकर टिक टॉक पर पोस्ट किया था। कुछ दिन बाद इस वीडियो को लेकर वाइल्डलाइफ एंड नेचर वेल्फेयर ट्रस्ट को शिकायत भेज दी। इतना ही नहीं वन विभाग के जिस कर्मचारी की मदद से कीर्ति ने उल्लू पकड़ा था, उस पर भी दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

कीर्ति ने वीडियो बनाते समय जिस तरह से उल्लू को पकड़के रखा है वह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट, 1972 की कई धाराओं का उल्लंघन है। कीर्ति ने वन विभाग की ओर से लगाए गए जुर्माने की रकम भर दी है। इसी के साथ अब कीर्ति ने जुर्माने की रसीद के साथ भी एक वीडियो शेयर किया है।