Video : जब डोनाल्ड ट्रंप ने विवेकानंद को कहा ‘विवेक…का…मुंडन’, कॉमेडियन ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हालही में भारत आये थे। वह 24 फरवरी दो दिवसीय दौरे पर थे। यह पहला मौका था जब ट्रंप भारत आए। उनके स्वागत के लिए अहमदाबाद और आगरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान ट्रंप ने अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम में 1 लाख से अधिक लोगों को संबोधित किया। इस बीच जो बात अलग रही वो अमेरिकी राष्ट्रपति का हिंदी बोलना रहा।

दरअसल ट्रंप ने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति हिंदी में बोलते हुए भी नजर आए और कई भारतीय नामों का उच्चारण बहुत ही अनोखे ढंग से कर गए। इस पर अब सोशल मीडिया पर मिम्स बन रहे है। अमेरिकी कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने अपने कॉमेडी शो ‘The Daily Show With Trevor Noah’ में डोनाल्ड ट्रंप के हिंदी उच्चारण का जमकर मजाक उड़ाया।

इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति स्वामी विवेकानंद के नाम की जगह ‘विवेक का मुंडन’ बोलते नजर आ रहे हैं। ट्रंप के चेहरे के भाव भी काफी हास्यात्मक है। वीडियो में कॉमेडियन डोनाल्ड ट्रंप का हिंदी उच्चारण सुनकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। कई लोगों ने इस पर फनी कमेंट भी किया है।