Video Viral: ‘इस’ एक्ट्रेस ने बिकिनी पहनकर किया ‘पोल डांस’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अपने आप को फिट रखने के लिए बॉलीवुड हो या टीवी एक्ट्रेस ज्यादातर एक्ट्रेसेस पोल डांस करते रहती है। कुछ समय पहले जैकलीन और ईशा गुप्ता की पोल डांस की खबरें भी सुर्खियों पर थी। अब ऐसे ही टीवी शो नागिन फेम एक्‍ट्रेस आशका गोराड़‍िया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोल डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को केवल एक दिन में लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो में आशका बिकिनी पहनकर बोल्ड डांस करते नज़र आ रही है।

इस दौरान वह बेहद हॉट लग रही है। इस 1:59 मिनट के वीडियो में आशका आग लगा रही है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो आग की तरह फ़ैल रही है। जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे है। यह तो सब जानते हैं कि टीवी अभिनेत्री आशका गोरड़िया एक बेहतरीन पोल डांसर हैं क्योंकि पहले भी उनके कई सारे पोल डांस वीडियोज सामने आ चुके हैं। वीडियो में उन्होंने बिकिनी (लाइट पीच कलर की जिम्नास्टिक प्लेयर स्टाइल ड्रेस) पहन रखी है। जिसके साथ वह काफी टफ स्टेप्स के साथ पोल डांस कर रही हैं।

बता दें कि आशका ने कुछ दिन पहले भी एक पोल डांस का वीडियो शेयर की थी। आशका ‘बिग बॉस’, ‘बाल वीर’, ‘नच बलिए’ और ‘नागिन’ में भी नजर आईं है। इन दिनों वह ‘डायन’ में अहम किरदार निभा रही हैं। आशका गोराड़‍िया असल जिंदगी में काफी हॉट और ग्लैमरस हैं। आशका ने 1 दिसंबर को ब्रेंट गोबले के साथ अहमदाबाद में एक निजी समारोह में शादी की और इस समारोह में जूही परमार, सना खान, करणवीर वोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू, मौनी रॉय और आदित्य खान पहुंचे थे।