मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वरुण धवन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण बेहद स्टाइलिश नज़र आ रहे है। दरअसल वीडियो में वरुण चश्मा पहने स्लीवलेस टीशर्ट में नज़र आ रहे है। यहां तक सब ठीक था लेकिन, वीडियो में आगे जो दिखा वो हैरान करने वाला था। दरअसल वरुण की कुछ लड़की फैंस वहां आयी और एक लड़की ने वरुण को जबरन गले लगा लिया।
https://www.instagram.com/p/ByUtXj2Hoyi/?utm_source=ig_web_copy_link
इस लड़की को देख और भी 2 लड़की वहां आ गई और वरुण के साथ सेल्फी लेते नज़र आई। बाद में सुरक्षाकर्मी हरकत में आये। इस वीडियो में वरुण एयरपोर्ट पर नज़र आ रहे है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई फैंस अपने फेवरेट सेलिब्रिटी से इस तरह मिले। ऐसा कई बार देखने को मिला है। फिल्मों की बात करें तो वरुण को हमने फिल्म कलंक में आखिरी बार देखा था। साथ ही वरुण जल्द स्ट्रीट डांसर में नज़र आएंगे।