Video Viral : नये गाने में सपना चौधरी ने लूटा फैंस का दिल

 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक्ट्रेस और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने नए गाने के साथ तैयार है। दरअसल सपना का नया गाना ‘लुटेरा’ रिलीज किया गया। इस गाने में सपना एक बार फिर अपने फैंस का दिल लुटते नजर आ रही है। गाना रिलीज होते ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। अब ये गाना यूट्यूब पर छा गया है। सपना के इस नए गाने को दर्शक उनके पहले गानों की ही तरह खूब पसंद भी कर रहे हैं।
https://youtu.be/00NVgIsRZoc
गाने में सपना ठुमका लगते नजर आ रही है। इस दौरान उनकी अदा लोगों को काफी प्रभावित करेगी। बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी डांसर हैं, जो कि बिग बॉस में आने के बाद से देशभर में चर्चित हो गईं थी। वहीं बिग बॉस से निकलने के बाद वह हिंदी, भोजपुरी सिनेमा का हिस्‍सा बन गई थे। सोशल मीडिया पर सपना के करोड़ों फैंस है।

जो उनके हर एक गाने का बेसब्री से इंतजार करते है। फैंस सपना के ठुमके के दीवाने है। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पाई जाती हैं और उनके इंस्टा ग्राम पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स मौजूद हैं।