Video Viral: 4 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा नोरा फतेही का बैली डांस का ये वीडियो, आप भी देखें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में अपने धमाकेदार डांस से पहचान बनाने वाली नोरा फतेही के वीडियो आते ही धमाल मचा देते हैं। नोरा फतेही का बैली डांस सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो जाता है। नोरा ने फिल्म ‘स्त्री’ में ‘कमरिया’ डांस पर धमाल मचा दिया था। इन दिनों नोरा का फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है। इसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

नोरा फतेही इस वीडियो में बैली डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह एक अरेबियन सांग में बैली डांस करती नज़र आ रही है। इस वीडियो में वह किसी रेगिस्तान पर डांस करते नज़र आ रही है। 2 मिनट 1 सेकंड का ये वीडियो किसी को भी नोरा का दीवाना बना देगा। गाने के म्यूजिक नोरा पर बिलकुल फिट बैठता नज़र आ रहा है। नोरा आज कल बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। नोरा फतेही ने ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर सॉन्ग पर अपने बैली डांस से सबको हैरान कर दिया था।

नोरा फतेही हार्डी संधू संग पंजाबी सॉन्ग ‘नाह’ भी कर चुकी हैं। बता दें कि नोरा फतेही इंडो-कैनेडियन मूल की हैं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड फिल्म ‘रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से करियर की शुरुआत की थी।