Video Viral: दीपिका की ट्रेंड को फॉलो करने लगी हैं मलाइका अरोड़ा! साड़ी में दिखीं बेहद गॉर्जेस

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक मलाइका अरोड़ा हाल ही में सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में नज़र आई। इस दौरान उनका लुक बेहद गॉर्जेस था। यूं तो अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी साड़ी वाली फोटोज के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। साड़ी पहने के बाद भी मलाइका ट्रोल हो गई। दरअसल मलाइका की साड़ी हूबहू अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की साड़ी से मिल रही थी। जिसके बाद ही यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू।

इस पार्टी में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर से लेकर करन जौहर और करिश्मा कपूर जैसे कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। वहीं इन सब स्टार्स के बीच एंट्री मारी मलाइका अरोड़ा ने वो एक सफेद रंग की फ्लॉरल साड़ी में दिखाई दीं। उन्होंने इस साड़ी के साथ बालों का बन बना रखा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। लोगों ने मलाइका को जमकर ट्रोल किया।
इस दौरान एक यूजर कि ‘ ससुराल आई है संस्कारी बनकर’ , वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि कपूर फॅमिली को इम्प्रेस करने आई है साड़ी पहनकर’ | बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका अपने एक कजिन की शादी में हूबहू ऐसी ही साड़ी पहनकर पहुंची थीं। जो भी इस वीडियो में मलाइका काफी हॉट नज़र आ रही है।