VIDEO VIRAL : भाजपा समर्थक लगा रहे थे मोदी-मोदी के नारे, प्रियंका गांधी ने दिया करारा जवाब

इंदौर : समाचार ऑनलाईन – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को इंदौर दौरे पर पहुंची। उससे पहले उनकी यात्रा के दौरान एक रोचक नजारा देखने को मिला। दरअसल प्रियंका गांधी जब सड़क मार्ग से गुजर रही थी तो कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। इस दौरान प्रियंका ने अपनी कार रुकवाई और कार से उतर कर मोदी मोदी के नारे लगा रहे लोगों के पास जा पहुंची और उन्होंने सबसे हाथ मिलाया।सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एमपी सरकार ने ये वीडिया शेयर किया है जिसे 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए एमपी कांग्रेस ने लिखा कि इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीके से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा,‘आप अपनी जगह, मैं अपनी जगह। आल द बेस्ट।’ इसे कहते हैं देश की मिट्टी। देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार। काश॥।मोदी भी देश को समझ पाते। प्रियंका गांधी मंगलवार को इंदौर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची। वहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।