Video Viral : संजय कपूर की बेटी शनाया ने किया शानदार बैली डांस, फैंस ने कहा दुबई क्वीन

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सुहाना खान के बाद अब बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपने बेली डांस से सबका दिल जीत लिया। दरअसल इन दिनों शनाया कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही हैं। डांस के दौरान शनाया के मूव्स काफी सेक्सी है। जिसे देख अब फैंस शनाया को दुबई क्वीन कह रहे है। दरअसल इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है कि ‘ शनाया दुबई क्वीन है’ |

https://www.instagram.com/p/B28r0Z4FXRT/?utm_source=ig_web_copy_link

अनन्या पांडे, सुहाना खान और  शनाया कपूर की दोस्त को कौन नहीं जनता। तीनों अक्सर साथ देखे जाते है। चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ उनकी बेस्‍ट फ्रेंड और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी जल्‍द ही एक हॉलीवुड की शॉर्ट फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। इन दो दोस्‍तों के साथ ही उनकी तीसरी बेस्‍ट फ्रेंड भी अब इसी राह में आगे बढ़ रही है। शनाया ने अपने बैली डांस से सबको हैरान कर दिया है।

https://www.instagram.com/p/B26IR6VlsOo/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे की शनाया में बेली डांस का परफेक्शन कूट-कूट कर भरा हुआ है। वहीं शनाया कपूर का यह डांस देखकर खुद उनकी बेली डांस टीचर संजना मुथरेजा ने इसे शेयर करने से करने से खुद नहीं रोक पाई।