Video | हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं दवारा असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला ; वीडियो वायरल 

नई दिल्ली (New Delhi News), 22 सितंबर : Video | एआइएमआइएम (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद (Hyderabad) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (MP Asaduddin Owaisi) के दिल्ली (Delhi) स्थित 24 अशोक रोड (Ashoka Road) के घर पर हमला (Attack) किया गया है।  हिंदू सेना संगठन (Hindu Sena Organization) के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमलाकर तोड़फोड़ की।  इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।  कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के घर के बाहर के नेमप्लेट, लैंप और कांच तोड़ दिया (Video) है।

 

 

ओवैसी के  घर पर हमले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) प्रमुख घटनास्थल पर पहुंचे।  संसद मार्ग पुलिस स्टेशन (Sansad Marg Police Station) में केस दर्ज किया गया है।  हिंदू सेना संगठन (Hindu Sena Organization) के कार्यकर्ताओं के हमले को लेकर संगठन के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (विष्णु गुप्ता ) ने सफाई दी है।  उन्होंने कहा है कि ओवैसी और उनके भाई के बयान से कार्यकर्ता गुस्से में है।

ओवैसी मीडिया में बेन रहने के लिए हमेशा हिंदू विरोधी बयान देते है।  उनके खिलाफ  उत्तर प्रदेश में केस दर्ज किया गया है।  कुछ साल पहले उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार (Arrest) किया गया था. एक खास धर्म के लोगों के अपना क्रेज बनाने के लिए ओवैसी दवारा हमेशा हिंदू को नीचे दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।  वे अपने भाषण में हिंदू के खिलाफ बयान नहीं दे. हिंदुओं की धार्मिक भावना से नहीं खेले।

भाजपा जिम्मेदार – ओवैसी

लोगों की इस कट्टरता के लिए भाजपा (BJP) जिम्मेदार है।  जब एक सांसद के घर पर इस तरह का हमला हो रहा है तो लोगों में क्या संदेश जाएगा ? वह फ़िलहाल यूपी के दौरे पर है और यहां के नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से मुलाकात करने वाले है।

 

 

 

 

NCP files complaint against Pravin Darekar | प्रवीण दरेकर द्वारा दिए गए ‘उस’ बयान के खिलाफ NCP की ओर से FIR दर्ज