Video : ‘इस’ युवक ने रिहाना और मिया खलीफा को जमकर धोया, वीडियो देखकर लोग कर रहे तारीफ

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – इन दिनों किसान आंदोलन की देश भर में चर्चा शुरू है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गरम है। इस आंदोलन के समर्थन में अब कई लोग सामने आए हैं। हाल ही में मशहूर पॉप स्टार रिहाना और पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ सिने अभिनेताओं पर भी सवाल उठाए। जिसके बाद ट्विटर पर एक दूसरे के समर्थन में लोग खड़े होने शुरू हो गए है।

https://twitter.com/ItsKiranMakwana/status/1357285647187202054

अब  इस मामले को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में एक शख्स मिया खलीफा और रिहाना को जमकर कोस रहा है। वहीं, शख्स का अंदाज देखकर लोग उसके फैन हो गए हैं। दरअसल, इन दोनों ने बॉलीवुड के कुछ स्टार्स पर भी तंज कसे थे। इनमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी के नाम शामिल हैं।

https://twitter.com/ItsKiranMakwana/status/1357285647187202054

वहीं, अब इस मामले में एक युवक की एंट्री हुई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शख्स ने काफी अलग अंदाज में मिया खलीफा और रिहाना को जमकर लताड़ा और चेतावनी दी है कि इन तीनों स्टार्स पर कोई सवाल ना उठाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।  इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, ‘ भाई आपने तो ट्विटर हिला दिया’ | एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नेक्स्ट लेवल भाई’ |

https://twitter.com/ItsKiranMakwana/status/1357285647187202054