मुंबई : समाचार ऑनलाइन – इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हॉलीवुड स्टार केरी वॉशिंगटन नज़र आ रही है। एक्ट्रेस केरी ने अपना मोबाइल नंबर शेयर की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन द्वारा अपने ट्विटर अकांउट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने मोबाइल नंबर का खुलासा किया गया है। केरी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह लिपस्टिक से शीशे पर अपना नंबर लिखते हुए नजर आ रही हैं।
718-400-7118 pic.twitter.com/2odQfBShLr
— kerry washington (@kerrywashington) August 29, 2019
अब ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में केरी का नंबर साफ़-साफ़ दिख रहा है। लिपस्टिक द्वारा लिखे गए नंबर 718.400.7118 ये है। हालांकि ये अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया की ये नंबर सही है या गलत। फोटो के साथ-साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ‘दोस्तों आपको पता है कि मैं कितनी प्राइवेट हूं, हालांकि मैं कुछ क्रेजी करने जा रही हूं। मैं आपको अपना फोन नंबर देने जा रही हूं, जो सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, हालांकि आप जानते हैं कि मैंने इस बारे में पिछले हफ्ते पोस्ट किया था, मैं उस टीजीआईटी (थैंक गॉड इट्स थर्सडे) लव को मिस कर रही थी।’