Video : विमान के अंदर घुसा कबूतर, मुसाफिरों ने कहा- कबूतर जा जा जा..

अहमदाबाद : समाचार ऑनलाइन – अहमदाबाद से जयपुर आ रही एक फ्लाइट में बडा अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल गोएयर की फ्लाइट G8-702 में शुक्रवार को टेक ऑफ के समय कबूतर घुस गया। फ्लाइट के अंदर कबूतर के घुसते ही यात्रियों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ की मदद से काफी मशक्कत के बाद कबूतर को फ्लाइट से बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान ने जयपुर के लिए उड़ान भरी।

 

https://twitter.com/nirnaykapoor/status/1233573022621196290

इस दौरान फ्लाइट में बैठे यात्री ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि  विमान के उड़ने से पहले एक यात्री ने अपना हैंड बैग रखने के लिए फ्लाइट के लगेज शेल्फ को खोला, लगेज शेल्फ खोलते ही उसमें से एक कबूतर निकला।  ये कबूतर विमान के अंदर इधर-उधर उड़ने लगा, जिसे देख कर सभी यात्री हैरान रह गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

एक मुसाफिर के मुताबिक, प्लेन के अंदर कबूतर उड़ता देख सभी यात्री थोड़े परेशान हो गए थे। हालांकि केबिन क्रू ने लोगों को शांत कराया। उन्होंने ग्राउंड स्टाफ को सूचित किया और उन्होंने फिर काफी मशक्कत के बाद इसे बाहर निकाला।