Video : बिकिनी पहने अंडरवॉटर  फ्लाइंग KISS देती नजर आईं सारा अली खान, देखें HOT वीडियो  

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। सारा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। काम के बाद इन दिनों सारा वैकेशन मनाती दिखाई दे रही हैं। हालही में सारा अपनी एक दोस्त के साथ केरल घूमने गयी थी। जिसके बाद अब वह इन दिनों वे अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

सारा अपने इस वेकेशन की कई फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ वीडियोज भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज में वे बिल्कुल ‘जलपरी’ बनी दिख रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में वे वाइट बिकिनी पहने पानी में जंप करते नजर आ रही हैं। अंडरवॉटर वे फ्लाइंग किस कर रही हैं। वे मास्क पहने समंदर के अंदर मछलियों के साथ खेल रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिख, ‘जलपरी…मैं चली।’ सारा ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे पानी में हाथ फैलाए रिलेक्स करते दिख रही हैं। सारा की इन वेकेशन वीडियोज और फोटोज को उनके फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं।

सारा का अचानक ये बोल्ड लुक देख फैंस काफी खुश है। बता दें कि इससे पहले सारा इतनी बोल्ड कभी नहीं हुई। लेकिन पीछे कुछ दिनों  से सारा बैक तो बैक हॉट फोटोज शेयर  कर रही है। सारा की काम की बात करें तो वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सारा कुली नं. 1 में वरुण धवन के साथ नजर आएगी।

https://www.instagram.com/p/B65Dff0JCVq/?utm_source=ig_web_copy_link