VIDEO : प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशूट करा कर बताया किसे कहते है HOTNESS

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों सोशल मीडिया पर बोल बाला चल रहा है। शादी के बाद से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रही है। कभी निक जोनस के साथ तो कभी अपनी हॉटनेस की वजह से। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाव भाव काफी बदल गए हैं और वह कई बार इतना बोल्ड फोटोशूट करवा चुकी है कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद बोल्ड और हॉट फोटोशूट कराया है। जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ड्रेस को लेकर काफी भद्दे कमेंट भी कर रहे है। हालांकि प्रियंका के सच्चे फैंस को उनका ये बोल्ड और हॉट अवतार काफी पसंद आ रहा हैं। प्रियंका के मेकअप की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने न्यूड मेकअप कैरी किया है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर के सात फिल्म स्काई इज पिंक फिल्म में नजर आएंगी। हालही में प्रियंका का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे है। साथ इसकी चर्चा भी खूब हो रही है। वीडियो में प्रियंका साड़ी लुक में बेहद सेक्सी नज़र आ रही है। इनका हॉट मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ-साथ प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद हॉट नज़र आ रही है।