Video : मुंबई एयरपोर्ट पर पति निक के बिना अकेले नजर आयी प्रियंका चोपड़ा, धांसू लुक में आई नजर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले नजर आयी। प्रियंका अकसर अपने पति निक जोनस के साथ नजर आती है लेकिन इस बार वह अकेले दिखी। इस दौरान उनका लुक कभी धांसू नजर आया। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, हाल ही में प्रियंका मुंबई लौंट आईं हैं। बता दें पीसी को हम आखिरीबार फिल्म स्काई इज पिंक में देखे थे।

यह फिल्म काफी अच्छी थी। हालांकि कमाए के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। मुंबई एयरपोर्ट पर हैरान करने वाली बात ये नजर आई कि इस बार ‘देसी गर्ल’ ने वीआईपी गेट से नहीं बल्कि नॉर्मल गेट से ही एंट्री ली। एयरपोर्ट पर प्रियंका स्काई ब्लू कलर के बिजनेस सूट में नजर आई। इन दिनों प्रियंका के पास एक बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। जिस पर वह व्यस्त है। इसके अलावा वह जल्दी ही एवेंजर्स एंडगेम के निर्देशक रुसो ब्रदर्स की वेब सीरिज में नजर आने वाली है।