मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सोशल मीडिया पर आये दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहता है। इस बीच हालही में एक और विडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला फ़ोन पर बात करते हुए जाते नज़र आ रही है। जिसके पीछे एक शख्स बच्चे को गोद में लिए महिला को मैडम, मैडम… बुलाते हुए बच्चे को उन्हें सोप देते है। वायरल हो रहे इस वीडियो को अमित ए नामक यूजर ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया है।
Aksar Log auto me apna chhata ya bag bhool jaate hai, ye Madam toh apna baccha bhool gayi 🤦🏻♂️ pic.twitter.com/8cM6UrKtOw
— Amit A (@Amit_smiling) August 23, 2019
जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘अक्सर लोग ऑटो में छाता या बैग भूल जाते है, ये मैडम तो अपना बच्चा भूल गयी।’ 25 सेकेंड के इस विडियो को आप देखेंगे तो हैरान रह जायेंगे। कैसे एक मां फ़ोन पर बात करने के चक्कर में अपने बच्चे को ही ऑटो में भूल जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो में जो महिला फोन पर बात करते हुए चलती जा रही है वह बच्चे की मां है। जबकि पीछे से एक आदमी गोद में एक मासूम बच्चा लिए उसे आवाजें लगा रहा है वह एक ऑटोवाला है।
वीडियो में ऑटो वाला महिला को जोर-जोर से आवाज लगाकर रोकता है। फिर महिला के पास जाकर वह बच्चा उसे देता है और पूछता है कि बच्चा आपका ही है ना। महिला हां में जवाब देती है और अपने बच्चे को सीने से लगा लेती है। वहां पर आस-पास भी कई सारे लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।