कोलकाता : समाचार ऑनलाइन – टीएमसी की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चाय बनाते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दीदी बंगाल के दत्तपुर गांव में सड़क किनारे चाय बनाते नज़र आ रही है। साथ ही यह चाय उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पिलाया भी। ममता बनर्जी ने चाय बनाते हुए वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग इसे मोदी फार्मूला कह रहे है। बता दें कि देश के प्रधानमंत्री मोदी भी कुछ दिन स्टेशन पर चाय बेचे थे।
Sometimes the little joys in life can make us happy. Making and sharing some nice tea (cha/chai) is one of them. Today, in Duttapur, Digha | কখনো জীবনের ছোট ছোট মুহূর্ত আমাদের বিশেষ আনন্দ দেয়। চা বানিয়ে খাওয়ানো তারমধ্যে একটা। আজ দীঘার দত্তপুরে। #Bangla pic.twitter.com/cC1Bo0GuYy
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 21, 2019
जिसके बाद से इसे लोग मोदी फॉर्मूला कह रहे है। वीडियो में दीदी स्थानीय लोगों से घिरी हुई हैं। सबसे पहले दीदी वह मौजूद एक छोटी बच्ची को अपने गोद में उठा लेती है। जिसके बाद वह बच्ची के माता-पिता से बच्ची की उम्र पूछती है। बाद में दीदी बच्ची को दुकान से एक नमकीन का पैकेट फाड़कर देती है। इस घटनाक्रम के बाद दीदी वहां मौजूद टी स्टॉल में चाय बनाती है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को ये चाय परोसते हुए नज़र आती है।
वीडियो के साथ-साथ ममता दीदी ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।’ वीडियो में ममता बनर्जी स्थानीय लोगों के साथ बीतचीत कर रही हैं। साथ ही वीडियो में वह खाना बनाने की शौक जाहिर करती है। दीदी कहती है कि उन्हें फ्री समय में खाना बनाना बहुत पसंद है।