Video | लैंडस्लाइड की वजह से गोवा में ट्रेन ट्रैक से उतरी; मिट्टी के ढेर के नीचे अटकी पूरी ट्रेन

मुंबई/पणजी: (Video ) पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में बहुत नुकसान हुआ है। (Video ) इस मूसलाधार बारिश और बाढ का सबसे ज्यादा असर कोंकण (konkan) विभाग को पड़ा है। कोंकण के कई गांवों में भूस्खलन (landslide) से हुई दुर्घटना में सैंकड़ो लोगों की जान चली गई। वहीं इस भुस्खलन का असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। गोवा में  मंगलुरु की ओर से मुंबई (mumbai) की तरफ आने वाली एक ट्रेन पर पहाड़ टूट कर गिर गया, मिट्टी के ढेर के नीचे यह ट्रेन मिली।

https://twitter.com/SheetuKumar5/status/1418630721023799299

 

शुक्रवार को कर्नाटक के मंगलुरु से मुंबई आनेवाली ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना का वीडियो अब सामने आई है। मीडिया में आ रही खबर के अनुसार रेलवे ट्रैक से उतरने की घटना दुधसागर- सोनोलिम विभाग में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 01134  मंगलुरु जंक्शन-सीएसएमटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। खास बात यह है कि चिपलुन में आए बाढ के कारण इस ट्रेन का रूट बदल दिया गया था। या ट्रेन मडगांव-मिरज के रास्ते जा रही थी। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है।

इस बीच दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को कुलेम ले जाया गया। दुधसागर और सोनोलिम स्टेशन के बीच और करंजोल व दुधसागर स्टेशन के दौरान दक्षिण-पश्चिम रेलवे के हुबली डिविजन के घाट विभाग में दो जगह पर भूस्खलन की घटना हुई। अभी इस रूट पर यातायात सुचारू करने का काम शुरू है।

इसके अलावा 02780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को दगामा एक्सप्रेस को भी रद्द कर दियागया। बुधवार को दिल्ली से चले इस टेन को लौंडा और वास्को के बीच अंशत: रद्द किया है। साथ ही ट्रेन नंबर 08048 वास्को द गामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 07420 वास्को द गामा-तिरुपती एक्सप्रेस और 07420/7022 वास्को द गामा-तिरुपती हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द किया गया है।