Video : जीवा बनीं एमएस धोनी की मेकअप आर्टिस्ट, इंटरनेट पर वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है। कभी वालीबॉल खेलते तो कभी पार्क घूमते नजर आते है। अब उन्हें मुंबई में देखा गया जहां वो अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ फोटोशूट कराते नजर आये। इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मेकअप सेशन के दौरान उनकी बेटी जीवा उनकी मेकअप आर्टिस्ट बनी नजर आई।

https://twitter.com/msdfansofficial/status/1228727301891710976

क्या है वीडियो में  –


इस वीडियो में जीवा उनकी चेहरे पर एक ब्रश फेरती नजर आ रही हैं। इस दौरान धोनी की हेयर स्टायलिस्ट सपना मोती भवनानी उन्हें करीब से देख रही थीं। इस वीडियो को एमएस धोनी के फैन क्लब ने शेयर किया है। बता दें कि धोनी को आखिरी बार विश्व कप में न्यूजीलैंड के साथ मैदान पर उतरते देखा गया था। जिसके बाद से उन्होने एक भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं।

हालही में उन्हें लगातार क्रिकेट ना खेलने की वजह से सौरव गांगुली की अध्यक्षता में बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। हालांकि 29 मार्च से शुरू होने वाली आईपीएल में वह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तानी करते नजर आएंगे।