VIDEO : पुणे में आसमान से गिरी रहस्मय चीज़, शहर हो सकता था तबाह !

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में आसमान से गिरी रहस्मय चीज़ के बाद हर तरफ इसकी चर्चा होनी शुरू हो गयी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो में दो आग के गोले आसमान से नीचे गिरते नज़र आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो पुणे जिले के आढ़े गांव की है। यह गांव पुणे से 65 किलोमीटर दूरी पर है।

विडिओ बनाने वाले युवक के मुताबिक, यह वीडियो किरण सुतार नामक एक युवक ने बनाया है। उन्होंने कहा कि ‘शाम के वक्त मैं अपने शॉप के सामने खड़ा था, उसी वक़्त सामने वाले पहाड़ के पास आसमान से 2 आग के गोले जमीन की तरफ आते हुए दिखाई दिए। मैंने तुरंत  मोबाइल पर उसका विडिओ बनाया। मेरे लिए यह अद्भूत था।’

गांव में डर का माहौल – 
गांव में आग के गोले दिखने के बाद से डर का माहौल है। कोई समझ नही पा रहा कि, आखिरकार बरसात के मौसम में आसमान से आग के गोले नीचे कैसे आ गए। पहाड़ के सामने रहने वाले एक परिवार के मुताबिक, इस घटना के बाद वे लोग डरे हुए है।

खेत में काम करते हुए महिलाओं ने आग के गोले को गिरते देखा – 
आग के इस गोलों को खेती में काम करने वाली महिलाओं ने भी देखा। आग के बड़े गोले देखकर यह किसान महिला भी घबरा गई। उन्होंने बताया कि हमने आसमान से गोले गिरते हुए देखा, उस वक्त हम खेती में काम कर रहे थे। आग के गोले बड़े-बड़े थे। ऐसे गोले हमने पहली बार देखे।’

स्पेस सायंटिस्ट लीना बोकिल ने कहा – 
पुणे की मशहूर सायंटिस्ट लीना बोकिल ने कहा कि पुणे के पास दिखाई दिए आग के गोले 2019OK नाम के लघुगृह के टुकड़े थे। जिसे स्पेस रॉक या उल्कापिंड कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘कुछ दिन पहले 2019OK नाम का लघुगृह सूरज के पास से गुजरते हुए पृथ्वी की तरफ आया। वो पृथ्वी से 45 हजार माइल्स  अंतर तक नजदीक आया था। यह दिन में काफी कम दिखाई देते है रात के वक्त इसे टूटते तारे कहते है। जिसे उल्कापिंड कहते है। यह उल्कापिंड  वैज्ञानिकों के लिए शॉकिंग है। यह मिसाइल जैसे दिखता है। इसे स्पेस रॉक कहते है।

यह हैं बेहद खतरनाक – 
लीना ने बताया कि यह सिर्फ वातावरण से गुजर गया। अगर सीधा पृथ्वी की तरफ आ जाता तो बेहद खतरनाक हो सकता था। इसका इम्पैक्ट परमाणु बम जैसे होता है। वैज्ञानिकों ने इसे सिटिकिलर नाम दिया है। अगर इसका बड़ा हिस्सा निचे गिरता तो पूरा शहर तबाह हो सकता है। इस तरह के उल्कापिंड भारत के साथ- साथ कैनेडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई दिया है।