VIDEO : भारी तनाव के बीच धोनी जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ वॉलीबाल खेलते नज़र आये

श्रीनगर : समाचार ऑनलाइन – टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज़ दौरे पर है। टीम के मुख्य विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से आराम लेकर जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवान संग ट्रेनिंग के रहे है। धोनी कश्‍मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं। बता दें कि उन्‍होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है। धोनी फ़िलहाल कश्‍मीर में विक्‍टर फॉर्स के साथ तैनात है।

धोनी का एक ताजा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ कई और सदस्य भी नज़र आ रहे है। बता दें कि इससे पहले भी धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी है। अब ड्यूटी संभालने के बाद धोनी की पहली झलक सामने आई है। धोनी ने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्‍त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्‍ट ड्यूटी की जिम्‍मेदारी उन पर होगी।

Image result for कश्मीर में जवानों के साथ वॉलीबाल खेलते नज़र आये धोनी, वीडियो वायरल

सेना में धोनी का रैंक –
धोनी के पास लेफ्टिनेंट कर्नल की ऑनरेरी रैंक हैं और वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्‍य हैं। इसके बाद से वे कई बार सेना की वर्दी में नजर आए हैं। जब उन्‍हें पद्म सम्‍मान मिला था तब भी वे एक जवान के रूप में ही इसे लेने गए थे। धोनी विक्टर फोर्स के साथ जुड़े हैं। ये यूनिट कश्‍मीर के सबसे ज्‍यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है।