Video : मलाइका नहीं कैटरीना कैफ के ‘कमर’ में हाथ रखते नजर आये अर्जुन कपूर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे कौन नहीं जनता। कई बार दोनों को साथ देखा गया है। हालांकि इस बार अर्जुन मलाइका के साथ नहीं बल्कि कैटरीना कैफ के साथ नजर आये। दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। दरअसल कवि, हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किये।

इस दौरान बॉलीवुड कई बड़े-बड़े स्टार इस पार्टी में शरीक हुए थे। इस दौरान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर समेत कई बड़े-बड़े स्टार्स नजर आये। इस बीच फोटो सेशन के दौरान अर्जुन-कैटरीना साथ-साथ दिखे। दरअसल कैटरीना ने अर्जुन का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा फिर क्या अर्जुन भी शरमाते हुए कैटरीना के पास गए और केट के कमर पर हाथ रखकर मस्त वाला पोज देते हुए फोटो खिचवाये। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।