मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वैम्पायर कपल यानि ऐसे कपल जो एक दूसरे का खून पीते है। ऐसे ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा आपने अक्सर हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। लेकिन ब्रिटेन में एक प्रेमी जोड़ा रियल लाइफ में
वैम्पायर बना हुआ है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों दूसरे लोगों का खून न पीकर खुद एक दूसरे का खून पीते है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रेमी जोड़े में लड़की का नाम लिया बेनिनगॉफ (Lia Benninghoff) और लडके का नाम आरो ड्रवेन (Aro Draven) है। बेनिनगॉफ 23 साल की है। वहीं आरो ड्रवेन 41 साल का है। दोनों फरवरी में एक डेटिंग साइट के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए। दोनों को ही गॉथिक जीवन शैली (ब्लैक एंड वाइट जीवन शैली ) पसंद थी। इसलिए दोनों जल्दी ही एक
दूसरे के काफी नज़दीक आ गए। वो अपने रिश्ते में कुछ ज्यादा इंटिमेसी लाना चाहते थे।
एक दिन ड्रवेन ने बेनिनगॉफ के सामने ब्लड शेयरिंग का प्रस्ताव रखा और कहा की ऐसा करने से रिश्तों में इंटिमेसी बढ़ती है।
बेनिनगॉफ को यह प्रस्ताव कुछ अजीब सा लगा।
ड्रवेन ऐसा कहकर उसने अपने आपको रेज़र से काटा और बेनिनगॉफ को खून पीने के लिए कहा, बेनिनगॉफ ने खून पिया और बाद में खुद के हाथ पर कट लगाकर आरो को खून पिलाया।
बेनिनगॉफ के अनुसार यह उनके लिए जादुई अनुभव था। ऐसा करने से उन्हें सेक्स से भी ज्यादा इंटिमेसी महसूस हुई। तब से एक दूसरे का खून पीते है। अब वो सप्ताह में चार बार अपने शरीर से खून निकालकर एक दूसरे से शेयर करते है। इसके साथ ही कभी-कभी वैम्पायर स्टाइल में सीधे ही चूसते है।