जून में वैक्सीन की कमी समाप्त होगी : देवेंद्र फडणवीस 

मुंबई, 22 मई : जून के बाद वैक्सीन की उपलब्धता की समस्या समाप्त होने का दावा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस ने किया है।  पुणे में शनिवार को देवेंद्र फडणवीस के हाथों नायडू हॉस्पिटल के ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट का उद्घाटन हुआ. इसी मौके पर वह बोल रहे थे।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि  फ़िलहाल चल रही अफरा तफरी पर सभी को मिलकर रास्ता निकालने की आवश्यकता है।

पुणे में ऑक्सीजन की कमी नहीं हो इसलिए नए ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।  मनपा दवारा तैयार कराये जा रहे 8 ऑक्सीजन प्लांट में से नायडू हॉस्पिटल के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन शनिवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया।  इस मौके पर बोलते हुए फडणवीस ने मनपा के काम की तारीफ की और वैक्सीन की कमी जून महीने में समाप्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा, इस लहर में सबसे अधिक ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई।  सभी ऑक्सीजन के लिए भागदौड़ करने लगे।

प्रशासन तनाव में आ गया।  मोदी ने ऑक्सीजन की व्यवस्था की।  प्लांट को इम्पोर्ट करना इसका रास्ता था और यह किया गया. इसके लिए मनपा का अभिनंदन।  प्रधानमंत्री की पहल से 800 ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण हो रहा है।  इस लहर में सबसे अधिक असर पुणे पर हुआ है।  पुणे पर इतना दवाब होने के बावजूद टेस्टिंग कम नहीं होने दी गई।  अब मरीजों की संख्या नियंत्रण में है।  फिर भी तीसरी लहर को देखते हुए तैयारी करनी होगी।  केंद्र सरकार वेक्सीनेशन का कार्यक्रम तैयार कर रही है।  राज्य में भी इस पर ज़ोर दिया गया है।  मुझे विश्वास है कि मनपा भी इस पर ज़ोर देगी। जून के बाद वैक्सीन की उपलब्धता की स्थिति सुधरेगी।

इस मौके पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि फ़िलहाल जो अफरा तफरी मची है उसका कोई रास्ता निकालना चाहिए। अच्छा क्या किया जा सकता है यह देखना होगा।

महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि बीच  के दिनों में ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई थी. ऑक्सीजन समाप्त हो जाएगा। इस तरह के डर का सामना करना पड़ा था।  इसे देखते हुए शहर में 8 ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया गया है।  अमेरिका से ऑक्सीजन प्लांट के लिए सामान मंगाए गए है।  आगे की लहर में भी मनपा आत्मनिर्भर होगी।