उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव,  खुद को किया आइसोलेट

देहरादून : ऑनलाइन टीम – देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इसी बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम ये यह जानकारी ट्विट करे दी। उन्होंने कहा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। मैं सभी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

https://twitter.com/TIRATHSRAWAT/status/1373894498078531590

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार को देहरादून और हरिद्वार में हड़कंप मच गया था। लोकसभा अध्यक्ष 14 मार्च को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में हवन अनुष्ठान में शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्य मंत्री यतीश्वरांनद, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद भी उनके संपर्क में आए थे। वहीं उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या से भी भेंट की थी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रहा है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पहले फटी जींस को लेकर विवादों में रहे थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें महिलाओं को फटी जींस में देखकर हैरानी होती है। इसके बाद उनकी पत्नी की ओर से भी इसपर सफाई दी गई थी।