प्लास्टिक सर्जरी कर मौनी रॉय हुई ट्रोल, लोगों ने इस तरह उड़ाया मजाक 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बॉलीवुड में भी अपने कदम जमा लिए है। मौनी पहली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आई थीं। इसके बाद से जैसे मौनी की झोली में फिल्मों की बरसात हो गई। अक्सर मौनी को बॉलीवुड से जुड़े इवेंट्स में देखा जाता है।

हाल ही में मौनी रॉय को सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ के प्रीमियम में देखा गया। मौनी का यह प्रीमियम लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वैसे तो मौनी काफी स्‍टाइलिश लुक में पहुंची मगर उनके चेहरे को देख कर लोगों के होश उड़ गए।

https://www.instagram.com/p/ByLFekeBQ7v/?utm_source=ig_web_copy_link

मौनी का चेहरा काफी सुजा हुआ लग रहा था।  इसी पर लोगों ने उन्हें जम कर ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सिलिकॉन की हद कर दी है’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘लिप्‍स सूज सूज कर कहीं गिर न जाएं’। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो मौनी को आइटम डांसर राखी सावत से भी कम्‍पेयर किया।

 


बता दे कि इससे पहले भी मौनी रॉय की प्लास्टिक सर्जरी पर कई सवाल उठाए गए है जिससे तंग आ कर मौनी ने कहा था कि वह कुछ रिपोर्टर्स को अपना इंटरव्यू तक नहीं देंगी।


वहीं अगर फिल्मों की बात करे तो मौनी जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में  नजर आने वाली है। मौनी की यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है।