उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार

मुंबई (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुक्रवार को कांग्रेस का उम्मीदवार नामित किया गया है। उर्मिला, भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ लड़ेंगी।