UPSC Result | लातूर की नितीशा जगताप ने महज 21 साल की उम्र में हासिल की यूपीएससी में सफलता

मुंबई : UPSC Result | यूपीएससी परीक्षा (upsc exam) का परिणाम शुक्रवार को आ गया है। इसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) के 100 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की। मूल रूप से लातूर (Latur) की रहने वाली नितीशा जगताप (nitisha jagtap) ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी (UPSC Result) में सफलता हासिल की है और 199 वां स्थान प्राप्त (UPSC Result) किया है। गौरतलब है कि नितीशा जगताप महज 21 साल की हैं। इसलिए उनकी सफलता प्रशंसनीय है।

ग्रेजुएशन के सेकंड ईयर से शुरू की तैयारी

नितीशा जगताप ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से मनोविज्ञान में अपनी डिग्री पूरी की। स्नातक के दूसरे वर्ष से  नितीशा ने यूपीएससी के लिए योजनाबद्ध पढ़ाई शुरू की। नितीशा ने बताया कि उन्होंने 12वीं कक्षा के बाद ही तय किया कि वो यूपीएससी करेंगी।

नीतीशा ने पुणे में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। यूनिक एकेडमी से उन्होने मार्गदर्शन लिया। नितीशा की मां अश्विनी जगताप ने कहा कि नितीशा शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं और कभी भी उन्हें पढ़ने के लिए कहना नहीं पड़ा। नितीशा के पिता संजय ने भी कहा कि उन्हें विश्वास था कि नीतीशा पहले ही प्रयास में सफल होंगी।

नितीशा को अभी तक सेवा आवंटित नहीं की गई है। लेकिन नितीशा ने कहा कि आईएएस उनकी पहली प्राथमिकता है। वह इस सेवा का इस्तेमाल जरूरतमंदों के विकास के लिए करेंगी।

केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। बिहार के शुभम कुमार को देश में प्रथम आने का सम्मान मिला है। इस परीक्षा में महाराष्ट्र ने भी अपना सफल प्रदर्शन बनाए रखा है और कुल 761 उम्मीदवारों में से राज्य के 100 से अधिक उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। राज्य की ओर से मृणाली जोशी ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि विनायक नरवाडे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी की मेरिट लिस्ट में क्रमश: 36वें और 37वें स्थान पर हैं।

Pune | ई-चालान का दंड भरने के लिए कोर्ट में भीड़