UP Police News | रिवॉल्वर घुमाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो डालना पड़ा महंगा, महिला कांस्टेबल का इस्तीफा मंजूर 

आगरा (Agra News), 13 सितंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा में महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा (Priyanka Mishra) का इस्तीफा (Resignation) मंजूर कर लिया गया है। प्रियंका (UP Police News) ने इंस्टाग्राम पर यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर (Revolver) घुमाते हुए एक वीडियो तैयार किया था। इसके बाद  उन्हें लाइन अटैच किया गया था। इसके बाद से सोशल मीडिया (Social Media) पर उसे ट्रोल किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने इस्तीफा दे दिया। वह इस्तीफा (UP Police News) अब मंजूर कर लिया गया है।

 

प्रियंका ने वर्दी में होते हुए रिवॉल्वर थाम कर वीडियो बनाया था। यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में उसका स्टाइल गैंगस्टर जैसा दिख रहा था। इस वीडियो के ऑडियो में उसने कहा था कि न गुंडागर्दी पर गाने बनाये जाते है, न जाट गुज्जर गाडी पर लिखवाते है, हमारे यहां पांच-पांच साल के बच्चे कट्टा चलाते है।

इस वीडियो की जानकारी 24 अगस्त को सीनियर पुलिस सुप्रीटेंडेंट आगरा (senior police superintendent Agra) तक पहुंच गई थी और तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रियंका मिश्रा को लाइन हाज़िर किया गया था। प्रियंका मदन मोहन गेट पुलिस स्टेशन (Madan Mohan Gate Police Station) में तैनात थी। उसके खिलाफ जांच भी बिठाई गई थी।

इस कार्रवाई के बाद प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। लोग उसे पुलिस की नौकरी से निकाल देने की मांग कर रहे थे। इसके बाद  प्रियंका ने आगरा के एसएसपी (SSP) को इस्तीफा सौंप दिया। और लोगों से अपील की थी कि उसे ट्रोल नहीं किया जाए.

 

 

Pune Crime | पुणे के महालुंगे में ब्याज के पैसों के लिए मारपीट करने की वजह से एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Pune Crime | पुणे के  रहाटनी  में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन का  पदाधिकारी बताकर 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा, महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार