उप्र उपचुनाव : सपा उम्मीदवार तंजीन फातिमा ने रामपुर से जीत दर्ज की

 

रामपुर , 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में रामपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार और सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भारत भूषण को हराया है।

11 में से 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रूझानों में आगे चल रहे हैं। लखनऊ  कैंट, अलीगढ़ की इगलास, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, चित्रकूट की मानिकपुर, कानपुर की गोविंद नगर, मऊ  की घोसी सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

visit : punesamachar.com