उन्नाव रेप केस : MLA कुलदीप सेंगर पर 16 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला

उन्नाव : समाचार ऑनलाइन – उन्नाव रेप केस पर दिल्ली की कोर्ट ने आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सजा होगी या नहीं, इस पर कोर्ट अब 16 दिसंबर को फैसला सुनाएगा। बताया जा रहा है कि उन्नाव रेप केस में मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह पर कोर्ट फैसला सुनाएगा। खबर है कि अगर कुलदीप सेंगर पर दोष सिद्ध हो जाता है तो उन्हें उम्र कैद की सजा हो सकती है। वहीं, शशि सिंह पर पीड़िता को विधायक सेंगर के पास ले जाने का आरोप है।  जहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। इस पूरे मामले में 5 FIR दर्ज हैं।

बता दें कि उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर फिलहाल  तिहाड़ जेल में बंद है। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण एवं महिला पर विवाह के लिए दबाव डालना), 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।