उन्नाव : समाचार ऑनलाइन – उन्नाव रेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई और शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के साथ हुई हैवानियत के विरोध में एक महिला ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर अपनी छह साल की बेटी पर पेट्रोल फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्ची को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Delhi: A woman protesting against Unnao rape case, threw petrol on her 6 year old daughter, outside Safadrjung hospital. The girl has been taken to emergency for the treatment, woman has been taken into custody by Police pic.twitter.com/IbCuQBIoeG
— ANI (@ANI) December 7, 2019
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना से वहां अफरा-तफरी फैल गई और पुलिस और प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। आज पीड़िता का पोस्टमॉर्टम कराया गया, इसमें एक घंटे का समय लगा। इस दौरान पूरे पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद पीड़ित युवती के शव को यहां से उसके पैतृक स्थान उत्तर प्रदेश के उन्नाव रवाना कर दिया गया।