अनोखी लव स्टोरी: इस शख्स ने एक साल तक कॉकरोच को करता रहा डेट

– कॉकरोच से सेक्स के बारे कही ये बातें

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – प्यार कब किससे हो जाए ये कोई नहीं कह सकता है। साथ ही लोग अपने प्यार के लिए क्या-क्या नहीं करते है। ऐसे ही एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। इस लव स्टोरी ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। यह लव स्टोरी जापान से सामने आया है। जहां एक शख्स को कॉकरोच से प्यार हो गया और वो कॉकरोच से एक साल तक डेट करता रहा। प्यार करने वाले शख्स का नाम शिनोहारा है।

हालांकि एक साल तक डेट करने के बाद कॉकरोच की मौत हो गई। कॉकरोच की मौत के बाद शिनोहारा ने जो किया है वह हैरान करने वाला था। शिनोहारा ने मृत कॉकरोच को अपना भोजन बना लिया। उसने एक इंटरव्यू के दौरान इस कॉकरोच को खा लिया उसका कहना था कि इस तरह से वे हमेशा उसके अंदर रहेगी। इस घटना के बाद अब दोनों की लवस्टोरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे में है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय शिनोहारा ने बताया कि उसने लीसा नाम की कॉकरोच को करीब एक साल तक डेट किया। इस कॉकरोच को उसने अफ्रीका से पकड़ा था। हालांकि उसे नेचुरल जीव जंतुओं से काफी लगाव है। इसी लगाव ने उसे कॉकरोच के प्रेम में डाल दिया। इतना ही नहीं शिनोहारा का दावा है कि कॉकरोच उसका पहला प्यार है। उसने खुले तौर पर ये भी स्वीकार किया कि वह कल्पना करता है कि लीसा के साथ अगर सेक्स कर पाता तो कैसा अनुभव होता।