अनोखा: महज 9 मिनट में दिया 6 बच्चों को जन्म

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने महज 9 मिनट के अंदर छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। यह अपने आप में एक अनोखा बात है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है। बताया जा रहा है कि महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया।

मिली जानकरी के अनुसार, अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। वहीं मां थेलमा स्वस्थ है। अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है। थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। वहीं चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।