बाल-बाल बचे केंद्र मंत्री नितिन गडकरी!, नागपुर से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी खराबी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नितिन गडकरी जिस फ्लाइट में बैठकर नागपुर से दिल्ली जा रहे थे उसी फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद कहा जा रहा है कि नितिन गडकरी समेत सभी यात्री बाल-बाल बच गए। फ्लाइट में बैठे यात्री को इस बात की जानकारी मिलते ही खलबली मच गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 आज सुबह नागपुर से दिल्ली आने के लिए रनवे पर उतरी।

अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान को रनवे से वापस ले आया गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री डी-बोर्ड गए हैं। अच्छी बात ये रही है कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी और समय रहते ही तकनीकी खराबी का पता भी चल गया। जिसकी वजह से नितिन गडकरी समेत विमान में मौजूद यात्री बाल-बाल बच गए।