शहर में बिना कारण घूमनेवालों की गाड़ी और लाइसेंस जब्त किए जाएंगे; सह पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे ने दिए आदेश

पुणे : शहर में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर नियोजन कर रही है, इसके बाद भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा सख्त कारवाई की जाएगी। गाड़ी और लाइसेंस जब्त करने की कारवाई की जाएगी। ऐसा स्पष्ट निर्देश दिया गया है। यह जानकारी पुलिस सह आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे ने दी है। इसलिए कोई भी बिना कारण न निकले, निर्देशों का पालन करे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, यह अपील डॉ. शिसवे ने की है।

शहर में कोरोना बहुत तेजी से बढ रहा है। पिछले दो दिनो से जमावबंदी और रात में कर्फ्यू लागू किया गया है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बिना कारण घूम रहे हैं। पुलिस दो दिनो से लोगो से अपील कर रही है, लेकिन लोग उसको नजरअंदाज कर रहे हैं। इसलिए अब पुलिस आज से सख्त कार्रवाई की नीति अपनाएगी। ऐसे में अत्यावश्यक सेवा या बहुत जरूरी काम के लिए निकले लोगों को भी परेशानी होने वाली है, यह भी पुलिस ने स्पष्ट किया है। इसलिए बिना कारण न घूमने की अपील पुलिस कर रही है।

पिछले साल एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) की मदद ली गई थी। इस बार भी उनकी मदद ली जाएगी। नाकाबंदी साथ ही बंदोबस्त और पेट्रोलिंग के लिए विशेष पुलिस मदद करेगी। ढाइ हज़ार से अधिक अधिकारी हैं।

शहर में पुलिस बंदोबस्त और आगे के कामकाज के लिए पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, सह पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे ने समीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर नियमों का पालन और अमलबाजी करने के लिए कहा गया है।