अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव; दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली : अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकालजे उर्फ छोटा राजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

तिहाड़ जेल के अधिकारी ने सोमवार को सत्र न्यायालय को इस बारे में जानकारी दी। 2015 में बाली, इंडोनेशिया से गिरफ्तार करने के बाद राजन को नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी के तहत तिहार जेल में बंद किया गया। मुंबई में उसके खिलफ लंबित सभी मामले को सीबीआई के पास भेज दिया गया और इसके लिए एक विशेष अदालत का गठन किया गया। सोमवार को तिहाड़ जेल के एक सहायक जेलर ने फोन कर सेशन कोर्ट को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक मामले में सुनवाई के लिए जज के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजन को प्रस्तुत नहीं कर सकता है, क्योंकि गैंगस्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसे एम्स में भर्ती किया गया है।

राजन मुंबई में ज़बरदस्ती वसूली और हत्या संबंधी 70 मामलों में आरोपी है। राजन को 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या का दोषी ठहराया गया और 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

पिछले सप्ताह में मुंबई की विशेष अदालत ने 1993 के मुंबई के सीरियल बम ब्लास्ट के एक आरोपी हनीफ कडावाल की हत्या मामले में राजन और उसके साथी को छोड़ा था।