उद्धव ठाकरे ने भारतीय सेना का किया अपमान, माफ़ी मांगे मुख्यमंत्री : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : ऑनलाइन टीम – महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सेना के अपमान को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री अमेरिका से कश्मीर-कन्याकुमारी लौटे लेकिन महाराष्ट्र के बारे में कुछ भी संतोषजनक नहीं कहा। सीएम ने कथित तौर पर भारतीय सेना का भी अपमान किया।

मुख्यमंत्री के भाषण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे चीन, रूस, दिल्ली, पंजाब घुम रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के किसानों पर बात ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि महाराष्ट्र के किसानों की कर्ज माफी का क्या हुआ? महाराष्ट्र के किसानों को फसलों पर कर्ज दिए जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कुछ बात करेंगे? मुख्यमंत्री सभागृह में उठाये गए सवालों पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटने से लेकर कृषि बीमा तक किसी भी मुद्दे पर बात नहीं की। उन्होंने राज्य के लोगों को पूरी तरह से गुमराह किया है।

दरअसल सेना और किसान आंदोलन को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसान वहां (दिल्ली सीमा पर) मुश्किल में हैं। उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं और उनके रास्ते पर कीलें लगा दी गईं। लेकिन, वे चीन को देखकर भाग जाते हैं। यदि इस तरह के इतंजाम चीन या बांग्लादेश सीमा पर किए गए होते तो घुसपैठ नहीं होती।

इस तरह के बयान को फडणवीस ने सेना का अपमान कहा है।  फडणवीस ने कहा कि माइनस 30 के तापमान पर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों ने चीन को एक इंच भी जमीन नहीं दी। हमे देश के सैनिकों पर गर्व होना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चीन से हम भागते हैं यह कहना भारतीय सैनिकों का अपमान है। वे भागते नहीं बल्कि डट कर सामना करते हैं। सरकार अपने इस बयान पर सैनिकों से माफी मांगे।