Uddhav Thackeray Government | बाढ़ प्रभावितों को बड़ी राहत ! उद्धव सरकार दवारा 11 हज़ार 500 करोड़ के पैकेज को मंजूरी

मुंबई (Mumbai News), 3 अगस्त : Uddhav Thackeray Government | कोंकण (Konkan) और पश्चिम महाराष्ट्र (West Maharashtra) में आई आसमानी संकट से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।  बाढ़ प्रभावितों (flood affected) को राहत देने के लिए राज्य सरकार (Uddhav Thackeray Government) ने बड़े पैकेज (package) की तैयारी की है।  बाढ़ प्रभावितों के लिए तुरंत मदद, रिपेयरिंग व दीर्घकालीन उपायों के लिए 11 हज़ार 500 करोड़ के पैकेज को आज मंत्रिमंडल की बैठक (Cabinet Meeting) में मंजूरी दी गई।  जल्द ही इसकी अधिकृत घोषणा की जाएगी।

 

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की उपस्थिति में राज्य मंत्रिमंडल (State Cabinet) की बैठक सम्पन्न हुई।  इस बैठक में पैकेज देने का निर्णय लिया गया।

 

हाल ही में हुए अतिवृष्टि (Flood) की वजह से राज्य में आई बाढ़ की वजह से हुए नुकसान में तुरंत मदद और दीर्घकालीन उपायों के लिए 11 हज़ार 500 करोड़ के राहत पैकेज को आज मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई।

 

इस बैठक में मदद व पुनर्वसन विभाग (rehabilitation department) ने नुकसान का प्रेजेंटेशन दिया।  इसके अनुसार पैकेज की घोषणा की गई है।

 

इस मौके पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray Government) ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में महाराष्ट्र (Maharashtra) में अलग-अलग प्राकृतिक आपदा आई है।  कोविड का संकट होने के बावजूद आपदाग्रस्तों को राज्य सरकार ने अपने हालात पर न छोड़कर उनकी मदद की है।  आज भी 11 हज़ार 500 करोड़ के प्रावधान को मंजूरी देकर राज्य सरकार (State government) ने  बाढ़ प्रभावितों के आंसू पोछने का प्रयास किया है।

 

उन्होंने कहा कि नुकसान काफी ज्यादा है।  किसानों, व्यापारियों, दुकानदारों, आम नागरिकों, कारीगर सभी पर इसका असर हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमेशा के मापदंड की तुलना में अधिक मदद करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बाढ़ के संकट, चट्टान खिसकने की घटना पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन को दिए।

 

 

Pune Restrictions | पालकमंत्री एक बयान देते हैं, स्वास्थ्य मंत्री दूसरा और मुख्यमंत्री कुछ अलग ही कहते हैं; पुणे के प्रतिबंध को लेकर पुणे के महापौर ने किया हल्लाबोल

Shreemant Dagdusheth Ganpati Trust | श्रीमंत दगडूशेठ गणपती ट्रस्ट का सरकार से सवाल; दुकान और होटल खुल रहे हैं तो मंदिर क्यों नहीं