कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – तेज रफ्तार से जा रहे कार की टक्कर लगने से दुपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरूवार की सुबह पुणे के हड़पसर परिसर में हुई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंे बालाजी विठ्‌ठल कांबले (20), यश महादेव मोरे (15) की मौत हो गई है। दोनों की मौत के लिए जिम्मेदार कार चालक प्रज्वल संदिप सोवणे (20) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हड़पसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गुरूवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांबले और मोरे दुपहिया पर सवार होकर हड़पसर स्थित अमनोरा परिसर से निकले हुए थे। उस समय सोनावणे अपनी कार लेकर तेज रफ्तार से निकला हुआ था। अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर दुपहिया को लगी जिस कारण गंभीर रूप से घायल हुए कांबले और मोरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और सोनावणे को गिरफ्तार किया।

visit : punesamachar.com