हडपसर में दो सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के हडपसर इलाके में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने की घटना घटी। दोनों सड़क दुर्घटना में महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अनजान महिला की मौत हो गई और दूसरी घटना में एक टैंकर की टक्कर से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह दोनों सड़क दुर्घटना का मामला हडपसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B07G5B3JT2,B078TF9V6L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’92e7b5f1-add8-11e8-bf33-a1286ef5cac4′]

पहली सड़क दुर्घटना पुणे सोलापुर हाइवे पर 31 अगस्त की सुबह 4.30 बजे के करीब घटी। एक महिला सड़क के पास रुकी हुई थी, एक तेज रफ्तार में एक अज्ञात गाड़ी आयी और महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। महिला इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गई थी। महिला की इस दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

दूसरी घटना सासवड रोड विठ्ठल पेट्रोल पंप के सामने घटी। इस घटना में एक टैंकर द्वारा 27 वर्षीय महिला को टक्कर दे मारी, जिसमें सुदेशना शंकर माने (27) की मौत हो गई। सुदेशना प्राइवेट कंपनी में काम करती थी, वह अपने घर बाइक पर सवार होकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक टैंकर आया और पीछे से बाइक को टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुदेशना माने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह दोनों सड़क दुर्घटना की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर एस.पी. शेंडगे कर रहे हैं।

शरद पवार ने उठाया पुणे पुलिस की गिरफ्तारियों पर सवाल