घातक हथियारों के साथ धराये दो शातिर बदमाश

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिए निकले दो शातिर बदमाशों पर हिंजवड़ी पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच (डीबी) ने शिकंजा कस लिया है। उनके पास से तलवार व कोयता जैसे घातक हथियार बरामद किए गए हैं। सुसखिण्ड के पास मंगलवार की रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें राहुल विठ्ठल शहाणे (22, निवासी शिरवण, अक्कलकोट, जि. सोलापुर), धर्मराज शिवलिंग येलेकर (22, निवासी वेतालचौक, अक्कलकोट, जि. सोलापुर) नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार की रात हिंजवड़ी थाने की पुलिस टीम गश्त लगा रही थी। तब सुस रोड पर एक बिना नँबर प्लेट की दोपहिया तेज रफ्तार से जाती नजर आयी। पुलिस को उस पर शक हुआ और दोपहिया पर सवार दो लोगों का पीछा शुरू किया। सुस खिण्ड के पास दोपहिया रोकने में सफलता मिली। उस पर सवार दोनों लोगों से पूछताछ की गई और तलाशी में उनके पास घातक हथियार बरामद हुए। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले थे। मगर उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस कार्रवाई को हिंजवड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत गवारी, निरीक्षक (क्राइम) अजय जोगदंड के नेतृत्व में डिटेक्शन ब्रांच के पुलिस उपनिरीक्षक अररुद्ध गिझे, एम.डी. वरुडे की टीम ने अंजाम दिया।