पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुलिस ने पालघर और भिवंडी से लिया हिरासत मे
कॉसमॉस बैंक में साइबर हमले के बाद राज्य ही नहीं पूरा देश दहल उठा था, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुणे पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की। पुणे पुलिस की अपराध शाखा की साइबर क्राइम सेल ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पालघर और भिवंडी से यह गिरफ्तारी की है। नरेश महाराणा (पालघर) व महमद सैय्यद (भिवंडी) को गिरफ्तार किया गया है।
तूअर दाल घोटाला : गिरिश बापट ने वापस लिया मानहानि का केस
कॉसमॉस बैंक का मुख्य सर्वर पर साइबर हमला कर 94 करोड़ रुपए चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने मुंबई, इंदौर, कोल्हापुर से सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों का फोटो तैयार किया था। मोबाइल की जानकारी और आरोपियों के फोटो के जरिए भिवंडी, औरंगाबाद, हैदराबाद, गोवा और विरार में मौजूद होने की बात सामने आयी थी। इस जांच में यह बात सामने आयी है कि पांच लोगों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया गया। अब तक पुलिस ने 3 लाख 55 हजार रुपए जब्त किए हैं।