पुणे में पुराना वाड़ा ढहने से दो घायल

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के बुधवार पेठ परिसर में 90 से 100 साल पुराना वाड़े का कुछ हिस्सा ढहने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार की सुबह हुआ।

दमकल विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 172 बुधवार पेठ परिसर में पुराना सिंगालिया वाड़ा स्थित है। उक्त वाड़ा काफी जर्जर होने के कारण वहां कोई नहीं रहता था। केवल गंगुबाई कल्याणी (70) और विनायक कल्याणी (48) दोनों ही रहते थे। रविवार की सुबह वाड़े का कुछ हिस्सा ढह गया जिसमें दोनों मलबे में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पहंुच गए और दोनों को सही सलामत बाहर निकाला। दोनों मामूली रूप से घायल हुए है। उनका इलाज चल रहा है।