बकरियां चराने गईं दो लड़कियों की तालाब में डूबकर मौत

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – बकरियां चराने खेत में गईं दो लड़कियों की तालाब की पानी में डूबकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार की शाम बारामती तहसील के लोणी भापकर गांव में हुआ।

पुलिस ने बताया कि तन्वी रोहिदास होलकर (12) और समीक्षा युवराज भोंसले (12) की मौत हो गई हैं। उक्त घटना वड़गांव निंबालकर पुलिस थाने में दर्ज की गई है।

तन्वी और समीक्षा शिंदेमला परिसर में रहती थीं। शनिवार की दोपहर स्कूल छुटने के बाद दोनों घर गईं। दोपहर को बकरियां चराने के लिए दोनों खेत गईं। शाम को बकरियां घर लौटीं लेकिन उनके साथ तन्वी और समीक्षा नहीं आईं। इसलिए दोनों के घरवाले ढूंढने के लिए खेत गए। वहां तालाब के पास दोनों के चप्पल मिले। इसलिए तालाब के पानी में ढूंढा गया तब दोनों के मृतदेह पाए गए। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

visit : punesamachar.com